–
मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर राष्ट्रीय लोक दल झांसी के कार्यकर्ताओं ने बेसहारों को किया कम्बल वितरण
राष्ट्रीय लोक दल झांसी के कार्यकर्ताओं ने सखी के हनुमान जी मंदिर पर गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद महिलाओं के चहरे पर खुशी लाने का एक प्रयास किया जिसके तहत रालोद कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद एवम वृद्ध महिलाओं को कम्बल एवम खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह पिपरा उपस्थित रहे। जिला प्रवक्ता अनिल मौर्या एवम महानगर संयोजक रोहित भार्गव ने जिला एवम महानगर कार्यकरणी के सहयोग से कड़ाके की ठंड में गरीब एवम वृद्ध महिलाओं को राहत दिलाने के लिए कम्बल एवम खाद्य सामग्री वितरण का आयोजन किया। सैकड़ों को संख्या में गरीब व वंचितों के बीच कम्बल वितरण किये गए। कड़ाके की ठंड मे कम्बल पा कर लोगों ने काफी राहत महसूस की। तदोपरांत रोलोद कार्यकर्तओं ने जन चेतना आश्रम ग्राम बूढा पहुँच कर आश्रम में खिचड़ी का भोग लगवा कर श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरण की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुरषोत्तम यादव मैरी, प्रवीण मिश्रा, आलोक गोस्वामी, हैरान सिंह मुस्तरा, रिंकू यादव, मयंक खत्री, सौरभ सिंह बुन्देला, विश्वजीत सिंह,सरदार विजय सिंह,प्रदीप खटीक, पुष्पेन्द्र शर्मा, सहवाग यादव, यश झा, बबलू महाराज, सूरज खटीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।