मत्स्य प्रतिबंध अधिनियम 1948 मछुआ समुदाय के छोटे लोगों के उत्पीड़न के लिए किशोरी प्रसाद रायकवार
आज दिनाक 01/09/2026 को अयोध्या में मछली भात भोज में हजारो कुंतल मछली शासन के प्रतिबंध के बाद मारी काटी गई आयोजक पर उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम 1948 की धारा 06,एवं धारा 08 के तहत मुकदमा लिखे जाने हेतु मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा
पूर्व पार्षद द्वारा अवगत कराया गया कि 01जून से 30 अगस्त तक मत्स्य आखेट /मछली शिकार पर पूर्णता प्रतिबंध रहता है फिर अयोध्या में जहां मछली भात भोज का आयोजन रखा गया उस भोज में हजारों कुंतल मछली को मारा काटा गया और भोज में परोसा गया था उत्तर प्रदेश में सरकार किसी कि हो इससे कोई मतलब नहीं शासन द्वारा 01जून 30अगस्त तक मछली आखेट पर पूर्णता प्रतिबंध रहता है उत्तर प्रदेश के अयोध्या जहा पर भगवान श्री राम जीकी जन्म स्थली है जहां शासन के द्वारा बनाए गये नियमों की अनदेखी की गई किन व्यक्तियो द्वारा इतनी तादात में मछली को लाया गया किस व्यक्ति ने खरीद फरोख्त की इसकी जांच वहां के स्थानीय जिलाधिकारी जनपद अयोध्या एवं उप निदेशक मत्स्य सहायक निदेशक मत्स्य अयोध्या उत्तर प्रदेश अयोध्या के इस आयोजन में मछ्ली क्रय की गई किस व्यक्ति द्वारा इतनी मछ्ली आखेट कर मारी लगभग 500kg इतनी सारी मछली आयी इस कोई ध्यान नहीं दिया गया है जबकि ऐसे लोगों पर मत्स्य आखेट नियामवली के तहत मत्स्य अधिनियम 1948की धारा 06/एवं 08 के तहत आयोजक के ऊपर वाद दायर किया जाना चाहिए़ था पूर्व से ही यह नियम चला आ रहा है कि जब मछली अंडे पर होती है तब मछली शिकार पर पूर्णता प्रतिबंधित रहता है स्थानीय प्रशासन को इस पर तुरंत संज्ञान लेना था आयोजक पर मगर कोई कार्यवाही नहीं की गई यह नियमो अनदेखी है इस प्रकार के लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है जिससे कोई अनैतिक कार्य करने की चेष्टा न कर सके
श्री किशोरी प्रसाद रायकवार पूर्व पार्षद ने जनपद अयोध्या में जिस किसी ने यह कृत्य किया है उस आयोजक के ऊपर मत्स्य आखेट करने बेचने बालों के खिलाफ मत्स्य अधिनियम 1948 की धारा 06 एवं 08 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की नियमावली तहत् कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे भविष्य में इस प्रकार का कोई कृत्य करने को हिम्मत योगी सरकार में न कर सके
शासन के नियम कानून की अनदेखी की गई है जिस कानून का अनुपालन न हो उसे दरकिनार कर ऐसे कानून को निरस्त किया जाना चाहिए या तो वहां आखेट करने वाले विक्रय करने वाले की जांच की जाए
किशोरी प्रसाद रायकवार प्रदेश सह संयोजक
मत्स्य प्रकोष्ठ सहकार भारती
सचिव लक्ष्मी ताल मत्स्य जीवी सहकारी समिति लि0डड़ियापुर झांसी
