ममेरी बहन से प्यार, फिर गोली मारी

लखनउ 10 सितम्बरः ममेरी बहन से प्यार की पीगे बढ़ा रहे एक युवक ने पहले तो अपनी प्रेेमिका को गोली मार दी, बाद मे  खुद भी गोली मार कर मरना चाहता था, लेकिन गांव वालो  के आ जाने से ऐसा नहीं हो सका। प्रेमिका की हत्या के आरोप मे  पकड़े गये आरोपी युवक ने बताया कि वो अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करता था। दोनो मरना चाहते थे, इसलिये उसे गोली मार दी।

यह पूरा मामला शाहजहांपुर के पिपौर थाना क्षेत्र के खजूर गांव का है। पुलिस के अनुसार करमचन्द्र की बेटी का उसके बुआ के लड़के पुष्पेन्द्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो  शादी करना चाहते थे। पहले तो परिवार वाले राजी नहीं थे, लेकिन पिता ने कम उम्र की बात कहकर कुछ दिन रूकने को कहा।

पुष्पेन्द्र ने पुलिस को बताया कि हमारा  प्रेम  प्रसंग तीन साल से चल रहा था। पहले मामी तैयार हो गयी थी। बाद मे उन्हे  किसी ने भड़का दिया, जिसके कारण उन्हांेने शादी करने से मना कर दिया। बीते दिनों  जब लड़की का रिश्ता आया, तो पुष्पेन्द्र भड़क गया। उसने प्रेमिका से फोन पर बात की। दोनों  ने तय किया कि जान दे दे । प्रेमिका ने कहा कि पहले उसे गोली मारना। यही कारण रहा कि पुष्पेन्द्र ने प्रेमिका को घर मे  घुसकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने आरोपी को बंदी बना लिया है। पुलिस के इस खुलासे से गांव मे  लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *