Headlines

महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान और शौर्य सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा : अरविंद वशिष्ठ

महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान और शौर्य सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा : अरविंद वशिष्ठ
झाँसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई केवल झाँसी की ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश की गौरवशाली पहचान हैं। उनका अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।
अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करके यह संदेश दिया था कि अन्याय और गुलामी के सामने कभी सिर नहीं झुकाना चाहिए। उन्होंने अपने अदम्य साहस और बलिदान से नारी शक्ति की ऐसी मिसाल पेश की, जो आज भी देश की बेटियों और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि झाँसी की धरती का सौभाग्य है कि यहां वीरांगना लक्ष्मीबाई ने जन्म लेकर अपने शौर्य से पूरी दुनिया में झाँसी को पहचान दिलाई। महारानी का जीवन हमें देशभक्ति, स्वाभिमान, त्याग और संघर्ष का पाठ पढ़ाता है।
श्री वशिष्ठ ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती केवल एक ऐतिहासिक दिवस नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और झाँसी की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का अवसर है।
अंत में उन्होंने कहा कि “खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झाँसी वाली रानी थी” की अमर गाथा सदियों तक देशवासियों के हृदय में जीवित रहेगी।
उक्त अवसर पर अभिषेक दीक्षित, जूही खान, मीनू खान
जाहिद मंसूरी आशीष वाजपेयी राकेश अमरया हनीफ राइन, विकास मिश्रा यसबीर पिपरिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *