Headlines

महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अगले दिन सदर बाजार में रानी की प्रतिम तले किया नमन

( सेवा कार्य के लिए एन सी सी कैडेट्स के साथ अधिकारी हुईं सम्मानित )

झांसी।
मानव विकास संस्थान व भाजपा छावनी मण्डल की अध्यक्षता , उप मुख्य मंत्री माननीय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य आतिथ्य , जिला भाजपा अध्यक्ष मा. सुधीर सिंह जी , झांसी ललितपुर सांसद मा. अनुराग शर्मा , महापौर बिहारी लाल आर्य जी , विधायक बबीना मा. राजीव सिंह पारीछा जी , जमुना प्रसाद कुशवाहा जी , क्षेत्रीय संयोजक बांदा संजीव श्रृंगीऋषि जी के विशिष्ट आतिथ्य , राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व जिला मंत्री अनिरुद्ध दुबे जी के संयोजन में आज रानी लक्ष्मीबाई जी को नमन करते हुए उन्नीस की सलामी दी गयी ।
आरम्भ में वन्देमातरम् से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात रानी की प्रतिमा पर उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी ने पुष्पार्चन किया। वन्देमातरम् व भारत माता की जय से वातावरण गुंजायमान हो उठा। माननीय मुख्य अतिथि केशव जी स्वागत माल्यार्पण कर कैंट बोर्ड झांसी के मनोनीत उपाध्यक्ष श्री ध्रुव अग्रवाल जी ने , छावनी मण्डल अध्यक्ष धीरज अग्रवाल व रोहित अग्रवाल ने तथा मानव विकास संस्थान के संस्थापक सदस्य अनूप बिन्दल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।
संचालक ने कहा कि खाली पड़े चौराहे पर मानव विकास संस्थान ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा छावनी परिषद झांसी के सहयोग से स्थापित करा झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई जी के नामित एक मात्र चौराहा घोषित कराया । मुख्य अतिथि ने आर्य कन्या महाविद्यालय की एन सी सी कैडेट्स को स्मृति चिन्ह प्रदान कर व एन सी सी अधिकारी आर्य कन्या महाविद्यालय डॉ शारदा सिंह को शॉल ओढ़ाकर , श्री फल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें नेक कार्य हेतु सम्मानित किया।
इस अवसर पर महानगर भाजपा के पदाधिकारियों सहित छावनी भाजपा मण्डल के सभी पदाधिकारी गण के साथ , प्रो. ज्योति वर्मा , जगदीश शरण कंचन , सुनील सक्सेना , प्रकाश गर्ग , संजय द्विवेदी , ज्योति कंचन , वन्दना द्विवेदी , करुण गुप्ता , पुष्पेन्द्र सिंह , रवि यादव , अनिल कुमार नायक , अजय सिंह राठौर , सचिन शर्मा , मोहित मिश्रा , किशन त्रिपाठी , पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल समाज सदर प्रमोद अग्रवाल , रामनरायन दुबे , विनोद अग्रवाल यूको , संजय लिखधारी एडवोकेट , डिम्पल , राजू मिश्रा , प्रणय अग्रवाल , अनुपम अग्रवाल , जितेन्द्र सिंह , मोहित साहू , शैलेन्द्र राय , नृपेन्द्र सिंह , सुनील साहू आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की स्मृतियां बनी रहें कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष ध्रुव अग्रवाल ने रानी स्वरूप , संस्थान के अनूप बिन्दल व चेयरपर्सन डॉ केश गुप्ता ने खाटू श्याम स्वरूप तथा सदर बाजार के व्यापारी राजीव व संजीव अग्रवाल ने माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी को रानी प्रतिमा स्मृति चिन्ह भेंट किया।
सभी के प्रति आभार अनिल कुमार साहू व जिला मंत्री अनिरुद्ध दुबे ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *