Headlines

महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया ओल्ड एज होम का शुभारंभ झांसी।गोंदू कंपाउंड स्थित झांसी लाइन ओल्ड एज होम का शुभारंभ

महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया ओल्ड एज होम का शुभारंभ
झांसी।गोंदू कंपाउंड स्थित झांसी लाइन ओल्ड एज होम का शुभारंभ निवर्तमान मंडलाध्यक्ष लाइन CA अनिल अरोरा चेयरमैन, लायंस झांसी सेवा फाउंडेशन, की अध्यक्षता में पंडित अनुराग शर्मा, लाइन DR बबीता चौहान, अध्यक्ष महिला आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार तथा लाइन जितेंद्र सिंह चौहान, पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलन कर संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव अध्यक्ष KRIBCO, रवि शर्मा विधायक झांसी सदर, बिहारी लाल आर्य महापौर झांसी, लाइन अभिनव सिंह PMCC तथा लाइन एरिया लीडर एलसीएफ लाइन सन्मति सराफ मंडल अध्यक्ष, लाइन शरद अग्निहोत्री मंडल अध्यक्ष इलेक्ट, तथा विश्व रतन त्रिपाठी प्रथम उप मंडल अध्यक्ष इलेक्ट एवं लाइन सुधीर गुप्ता द्वितीय उप मंडल अध्यक्ष इलेक्ट थे। अध्यक्ष लाइन अनिल अरोरा ने सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा सभी को ओल्ड एज होम की विस्तृत जानकारी दी। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने बताया कि झांसी लायन्स वृद्धाश्रम का सपना वर्षों की मेहनत, सेवा भावना और समाज के सहयोग से साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह वृ‌द्धाश्रम केवल एक भवन नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेम, सम्मान, सुरक्षा और आत्मीयता का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए लायंस क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा रुपए 43.93 लाख GRANT की धनराशि प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त करीब 46 लख रुपए लाइस तथा दूसरे दानदाताओं ‌द्वारा प्राप्त हुआ लायन अलका अरोरा, कोषाध्यक्ष, लायंस झांसी सेवा फाउंडेशन तथा लायन मिनी अरोरा, पूर्व मंडल सचिव ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं सभी को ओल्ड एज होम का भ्रमण कराया। पंडित अनुराग शर्मा सांसद झांसी ललितपुर ने ओल्ड एज होम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन लायन्स परिवार द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणा जितेन्द्र सिंह चौहान से अपने संबोधन में कहा कि धर्म है और लायंस उसका सशक्त माध्यम है एवं लायंस ओल्ड एज होम सेवा के क्षेत्र में एक मील का पत्था सिद्‌ध होगा। इस अवसर पर प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री, सुरेन्द्र सिंह- संपादक, दैनिक जागरण, झांसी, पूर्व मंडलाध्यक्ष पूर्व प्रदीप, अरोरा, आयन प्रमोद मेहरोत्रा, पूर्व मंडलाध्यक्ष लायन लायन तरुण गांधी, सायन प्रीति नेवालकर अग्रवाल, अतुल पासी लायन लक्ष्मी पचौरी, डॉ. देवेंद्र कुशवाहा, डॉ निपुण गुप्ता म लायन नवीन गुप्ता,राजेंद्र अरोरा, राजीव बब्बर, वीरेश्वर शुक्ला, गोकुल दुबे, नीलम जैन सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में राजीव अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *