महिला ने गुस्से मे मुंह से चबा लिया युवक का गुप्तांग

लखनउ 15 सितम्बरः महिला से हुयी  छेड़खानी के बाद कुछ ऐसा हुआ कि जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। महिला ने गुस्से मे  युवक का गुप्तांग मुंह से बचा डाला। यह मामला शाहजहांपुर का है। पुलिस मामले की जांच मे  जुटी है।

दरअसल खुटार थाना  क्षेत्र के नवदिया दरोदगग्रह मे  रहने वाले रामभरोसे अपने घर मे  दीवार उठा रहे थे। उनका पड़ोस मे  रहने वाली महिला से विवाद हो गया। महिला घर में अकेली रहती है। उसका पति बाहर गया है। महिला घर के अंदर से विरोध कर रही थी। आरोप है कि राम भरोसे ने घर मे  जाकर महिला से मारपीट की। उसने महिला के मुंह मे  पेशाब करना चाही। इस  पर महिला ने मुंह से ही गुप्तांग चबा डाला। इससे राम भरोसे घायल हो गया। इस बीच महिला का पति भी आ गया। राम भरोसे के चिल्लाने पर दूसरे  लोग भी आ गये और मारपीट बढ़ गयी। बाद मे  किसी तरह महिला को छुड़ाया गया।

यह पूरा मामला पुलिस के पास  पहुंचा।

वहीं राम भरोसे का कहना है कि वह अपने घर की दीवार उठा रहा था। महिला का आरोप गलत है कि वह उसकी जमीन पर दीवार उठा रहा है। उसका कहना है कि उसने उसके साथ कोई मारपीट नहीं की है। महिला होने के नाते वह उससे विवाद कर रही थी। पहले उसने ही मारपीट की शुरुआत की थी। उसके बाद उसका पति और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद जब उसने महिला को धक्का दिया तो महिला ने गिरते ही उसका गुप्तांग मुंह से दबाकर काट दिया। इस गंभीर मामले में पुलिस की भुमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इस मामले को दबाने मे जुटी हुई है।

पीड़ित शख्स कबूल कर रहा है कि उसका गुप्तांग कटा है और महिला भी यह बात स्वीकार कर रही है उके मुंह में पेशाब करने की कोशिश की गई इसलिए उसने उसका गुप्तांग काट दिया। लेकिन पुलिस का कहना है कि राम भरोसे के गुप्तांग पर विवाद होने पर ईट से चोट लगी है। ऐसे मे जब दोनों पक्ष एक जैसा ही आरोप लगा रहा है तो पुलिस इस आरोप से हटकर दूसरी बात क्यों बता रही हैं? एसओ बिरजाराम ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से एनसीआर दर्ज करने मामले की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *