महोबाः दुष्कर्म के मामले मे भाजपा नेता गिरफतार

झांसी 12 सितम्बरः महोबा मे  दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जिसमंे भाजपा नेता को पुलिस ने बंदी बना लिया। आरोप है कि लड़की के साथ तीन माह तक दुष्कर्म किया गया। उसका एमएमएस बनाया।

पोलिस  ने भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष हेमू राजा बुन्देला को गिरफतार किया है। चरखारी की रहने वाली एक लड़की के साथ हेमू व उसके दोस्तो ने दुष्कर्म किया। आरोप हैकि उसका एमएमएस भी बनाया। मामला मीडिया मे  आने के बाद हल्ला हुआ, तो पुलिस ने हेमू को बंदी बना लिया।

पुलिस ने पीडि़त छात्रा को मेडिकल जांच के लिये भेजा है। आरोप है कि जिस नाबालिग लड़की केसाथ दुष्कर्म किया गया, वो गर्भवती हो गयी है। आरोपियो  की धरपकड़ की जा रही है। एसपी ने छात्रा को जांच के लिये भेजा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *