मुंबई- फुटओवर भगदड़, भयावह था हादसा

मुंबई 29 सितम्बरः परेल और एलफिंस्टन स्टेशन को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से करीब 23 लोगो  की मौत हो गयी। जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गये।यह हादसा सुबह 10.30बजे के करीब हुआ।

ओवरब्रिज पर लोगो  की भीड़ थी।सभी लोग पानी से बचने के लिये वहां खड़े थे। भीड़ मे  अचानक किसी का पैर फिसल गया, जिससे भगदड़ मच गयी।

घायलो  को केईएम अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, मुंबई में भगदड़ के हादसे से गहरा दुःख हुआ। शौक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना, घायलों के लिए प्रार्थना।

प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 24136051 24107020 24131419

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *