कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह से सम्बन्धित जारी की गयी प्रेस विज्ञप्ति
*धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
*मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने किया ध्वजारोहण*
*झांसी 16 अगस्त 2026*
जनपद के सीएमओ ऑफिस में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन उत्साह व उमंग के साथ किया गया। समारोह में डॉ शिशिर पुरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया।
समारोह में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के जैन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ रमाकांत स्वर्णकार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष अग्निहोत्री, डिप्टी डीटीओ डॉ अंशुमान तिवारी, डिप्टी डीआईओ डॉ नितिन कंसौरिया, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ उत्सव राज, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ सतीश चंद्रा, एआरओ श्री राज बृजेंद्र सिंह, श्री आर एम मौर्या, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी श्री इन्द्र पाल सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा राजपूत, वरिष्ठ सहायक गण, कनिष्ठ सहायक गण, एनएचएम के अधिकारी और कर्मचारी गण सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों से अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। श्री सपन जैन, डॉ अनु निगम, श्री राकेश कुमार ने गीत गाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी को अधिकार एवं कर्तव्य के समन्वय की सीख दी। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी डॉ वी के जैन द्वारा किया गया।
