मेयर चुनावः अंक शास्त्री भी तैयार हैं

झांसीः एक सफल चेहरा झांसी मेयर पद के लिये तैयार हैं। नाम है राम कुमार अंक शास्त्री। अपने समर्थको और शुभचिंतको के साथ जाने पहचाने व्यक्तित्व के मैदान मे  आने से मेयर चुनाव भाजपा के लिये आसान नहीं होगा!

आपको बता दे  कि राम कुमार अंक शास्त्री झांसी के नई बस्ती के रहने वाले हैं। पिछले कुछ सालो  में अंक शास्त्र के जरिये हजारो  लोगो  के जीवन की समस्याओ  का समाधान कर रहे राम कुमार मिलनसार और सरल हृदय के हैं।

उन्होने  पिछला लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्हे  तीस हजार के करीब मत प्राप्त हुये थे। मेयर के लिये मैदान मे  आने के पीछे राम कुमार का अपनी सोच है। उनका कहना है कि सभी प्रत्याशी जीत के बाद साइलंेट मोड मे  आ जाते हैं। नगर के विकास को लेकर उनकी सोच बंद सी हो जाती।

राम कुमार कहते हैं कि हमारा शहर स्मार्ट सिटी मे  शामिल हो गया, लेकिन हम किसी सुविधाओ  के पात्र नहीं बन पाए। बेरोजगारी, नगर मे  सिटी बस की समस्या। कचरा प्रबंधन, गृहकर से लेकर अन्य समस्याओ  के प्रति कभी गंभीरता से नहीं सोचा गया।

व्यापारियो  को नगर निगम की ओर से मिलने वाली सुविधाओ पर ध्यान नहीं दिया गया। नगर निगम के अन्तर्गत आने वाले सरकारी स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा सफाई का मुददा हमेशा लूप लाइन मे  रहा।

अंक शास्त्री का मानना है कि हमारे शहर की ऐतिहासिक धरोहरें-लक्ष्मी तालाब, आंतिया तालाब, हाथी खाना आदि यदि विकसित कर दी जाएं, तो सरकार को हजारो  रूपये का राजस्व पर्यटन से दिया जा सकता है।

अंक शास्त्री की दमदारी इस बात पर भी निर्भर है कि वो महिलाओ , बुजुर्गों के अलावा युवाओ मे  काफी लोकप्रिय हैं। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की अंक शास्त्री की नीति ने उन्हंे दूसरे निर्दलीय प्रत्याशियो  के मुकाबले अधिक मजबूत बनाता है।

माना जा रहा है कि अंक शास्त्री के आने से राजनैतिक दलो  के प्रत्याशियो  के सामने खासी मुश्किल होगी। खासकर भाजपा के लिये अंक शास्त्री बड़ी चुनौती होंगे।

बरहाल, मेयर की सीट सामान्य होने के बाद राम कुमार अपनी दावेदारी की तैयारी मे  जुट गये हैं। उन्हंे समर्थन देने के लिये लोगो  का उनके पास पहुंचना शुरू हो गया है। जल्द ही राम कुमार सभी को अपने इस फैसले की जानकारी देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *