Headlines

*मैं ही सर्व श्रेष्ठ रानी प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालयों में नन्हें नन्हें रानी स्वरूपों ने भी दीं अपनी प्रस्तुति*

*मैं ही सर्व श्रेष्ठ रानी प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालयों में नन्हें नन्हें रानी स्वरूपों ने भी दीं अपनी प्रस्तुति*
रानी झांसी जन्मोत्सव के तहत सदर बाजार में रानी की प्रतिमा तले शिव मंदिर पर होने वाली मैं ही सर्व श्रेष्ठ रानी प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित करने हेतु आज गोयनका पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने रानी के स्वरूप में अपनी प्रस्तुति दी।
विद्यालय से तीन सर्व श्रेष्ठ रानियों कनिका प्रजापति , आराध्या शर्मा व अंशिका गुप्ता को चयनित किया गया जो सदर बाजार में 19 की शाम रानी लक्ष्मी बाई चौराहे पर फाइनल मुकाबले में अपनी प्रस्तुति देंगीं।
मानव विकास संस्थान के राष्ट्रीय कन्वीनर डॉ अशोक अग्रवाल काका , अध्यक्ष डॉ एम एस निगम , डॉ एस एस सिंह व विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती पूजा मल्होत्रा ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *