मैनपुरी मे दबंगो ने जुल्म ही इंतहा कर दी

लखनउ 30 सितम्बरः यूपी मे  राज चाहे जिस पार्टी का रहे। दबंग अपनी दबंगई कम नहीं होने देते। ताजा मामला मैनपुरी के भोगांव का है। यहां एक व्यक्ति को गाय घर मे  घुसने से गुस्साये लोगो  ने इतना मारा कि उसकी मौत हो गयी। मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जब पुलिस गिरफतारी करने पहुंची, तो पुलिस घर का नजारा देखकर अवाक रह  गयी।

बताते  है  कि भोगांव के नगला मंगली मे  रहने वाला ओमशरण किसान है। बीते रोज उसकी गांव पड़ोस मे  रहने वाले जोगराज के घर मे  घुस गयी। फिर क्या था। जोगराज ने ओमशरण  के परिवार पर हमला बोल दिया।

आरोपियो  ने ओमशरण को इतना मारा कि उसकी रीढ़ की हडडी टूट गयी। दंबगो  का मन नहीं भरा, तो वह ओमशरण के परिवार को बंदी बनाकर भाग निकले।

घायल ओमशरण इलाज कराने तक नहीं जा सका। इसके  चलते उसकी मौत हो गयी। इधर, दबंग जोगराज पुलिस मे  शिकायत कर आया।

जब पुलिस आरोपी ओम शरण को गिरफतार करने घर पहुंची, तो उसके होश उड़ गये। ओमशरण तो मर चुका था। उसके बच्चे दर्द से कराह रहे थे।

ओमशरण के परिवार पर बरपे इस कहर पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने तत्काल जोगराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब आरोपियांे की तलाश कर रही है। आरोपी घर मे  ताला लगाकर भाग गये। घर मंे भैंस और बकरी मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *