नैना, बबिता
नई दिल्ली 3 सितम्बरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने कैबिनेट का विस्तार कर दिया। कैबिनेट मंे पांच नये चेहरे शामिल किये गये हैं। अप्रत्याशित तौर पर जगह दी गयी है। मोदी ने मंत्रिमडल के विस्तार से संकेत दिया है कि वो 2019 के चुनाव से पहले अपने घर को दुरूस्त करने के साथ ही जनता को संदेश देना चाहते है कि उनका मकसद केवल काम है।
2019 लोकसभा चुनाव के 20 महीने पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल किया जा रहा है। राष्ट्रपति के दरबार हॉल पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण शुरू हुआ। सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने हिंदी में शपथ ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अलावा नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेटली और सुषमा समेत सीनियर लीडर्स और कैबिनेट के मेंबर्स प्रोग्राम में मौजूद हैं। कैबिनेट के 9 नए चेहरों में चुनावी राज्यों के लीडर्स के अलावा एक्सपर्ट्स शामिल हैं। जेडीयू को कैबिनेट में जगह नहीं मिल रही है।
ये हैं 9 नए मिनिस्टर्स
2) शिव प्रताप शुक्ल (यूपी)
3) वीरेंद्र कुमार (मध्य प्रदेश)
4) अनंत कुमार हेगड़े (कर्नाटक)
5) राजकुमार सिंह (बिहार)
6) हरदीप सिंह पुरी (डिप्लोमैट)
7) गजेंद्र सिंह शेखावत (राजस्थान)
8) सत्यपाल सिंह (यूपी)
9) अल्फाेन्स कन्ननथानम (केरल)