यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका! विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया रद्द।

*🅰️BIG BREAKING | प्रयागराज*

यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका! विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया रद्द।

बिजनौर की नहटौर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार के निर्वाचन को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है।

2022 के विधानसभा चुनाव में ओम कुमार ने राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मुंशी राम को महज 258 वोटों से हराया था।

चुनाव हारने के बाद मुंशी राम ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ओम कुमार ने चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में अपनी आय से जुड़ी जानकारी छिपाई थी।

जस्टिस सलिल कुमार राय की सिंगल बेंच ने चुनाव याचिका पर फैसला सुनाते हुए ओम कुमार का निर्वाचन रद्द कर दिया।

हालांकि, हाईकोर्ट ने ओम कुमार को सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी है।

258 वोटों से जीती थी चुनावी बाजी, अब हाईकोर्ट ने रद्द किया निर्वाचन!

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट का यह फैसला यूपी की राजनीति में बेहद अहम है। अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट में होने वाली संभावित कानूनी लड़ाई पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *