यूपी मे बंदूक लूटकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

लखनउ 6 अक्टूबरः एक गार्ड की बंदूक छीन कर भाग रहे बदमाशों  का पीछा कर रही पुलिस पर बदमाशों  ने फायरिंग कर दी। मुछभेड मे  पुलिस ने एक बदमाश को बंदी बना लिया। जबकि एक कांस्टेबिल भी घायल हो गया।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके मे बदमाश एक गार्ड से बंदूक छीन कर भाग रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।प्ुलिस ने बदमाशों  को हिंडन नहर रोड पर घेर लिया।

पुलिस के सामने आने से बच रहे बदमाशों  ने पहले जबरदस्त फायरिंग की। एक गोली कांस्टेबिल को भी लगी, लेकिन पुलिस ने बदमाशों  को भागने नहीं दिया।कांस्टेबिल संधुल को अस्पताल मे  भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक बदमाश को भी गोली लगने के बाद अस्पताल लाया गया।

पुलिस के अनुसार दूसरा बदमाश भागने मे  सफल रहा।पुलिस के अनुसार बाइक पर सवार बदमाशों  ने गार्ड से बंदूक छीनने की कोशिश की। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *