ये कैसा बयान दे बैठे राहुल गांधी?

नई दिल्ली 10 अक्टूबरः बीजेपी को घेरने निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष गुजरात दौरे मे  आज  एक अजीब बयान दे बैठे। उन्होने  आरएसएस मे महिलाओ की पोशाक को लेकर सवाल दाग दिया। राहुल ने पूछा कि क्या  आपने आरएसएस मे  कभी महिलाओ  को शॉर्टस मे  देखा। आरएसएस की पोशाक हाफ पेट है। इसको लेकर बीजेपी गुस्से मे  आ गयी। पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन ने राहुल के इस बयान को लेकर माफी मांगने को कहा।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी मे  महिलाओ  को लेकर अलग चिंतन है। जब तक महिला चुप रहे, ठीक है। वर्ना उसे चुप करा दिया जाता। यह भेदभाव है।

आपको बता दे  कि आरएसएस मे  महिलाओ  को सदस्यता नहीं दी जाती। महिलाओ  के लिये अलग संगठन है। राहुल ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता मे  आती है, तो महिला सशक्तिकरण के लिये काम करेगी।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद आनंदी बेन ने मोर्चा संभाला। उन्हांेने कहा कि महिलाओ  को लेकर राहुल गांधी अपने बयान के लिये माफी मांगे। कहीं ऐसा न हो कि पूरे देश की महिलाए उनके खिलाफ हो जाएं। गुजरात मे  महिलाएं संस्कारी हैं। राहुल ने महिलाओ  का अपमान किया है। वे अपने शब्द वापस लें और माफी मांगे।

उन्होने  कहा कि गुजरात की महिलाएं देश के लिये काम करती हैं। गरीबो की सेवाएं करती हैं और कई संस्थाएं चलाती हैं।

बेन ने कहा कि राहुल गांधी को आरएसएस के बारे मे  कुछ भी नहीं पता। राष्ट सेविका समिति आरएसएस की महिला विंग है। समिति की महिलाएं शाखा में अपनी पोशाक मे  आती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *