रामलीला मे राक्षसों ने पत्रकार को पीटा

लखनउ 21सितम्बरः भगवान श्रीराम की कथा पर आधारित रामलीला का मंचन दशहरे से पहले हर जगह  होता है। यूपी के रामपुर मे  भी एक स्थान पर रामलीला का मंचन हो रहा है। यहां रामलीला मंच पर लीला मंचन के बीच बार बालाओ  के ठुमको  को कवर करने पहुंचे पत्रकार की राक्षस बने पात्रो  ने जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस के अनुसार रामलीला मंचन के दौरान कुछ लड़कियां डांस कर रही थी। इस बीच एक चैनल के पत्रकार ने उस डांस का वीडियो  बनाना शुरू कर दिया।

यह देखकर आयोजको  की भौंहे  तन गयी। उन्हांेने पत्रकार को रोका, लेकिन वह नहीं रूका। इस पर रामलीला मे  राक्षस का रोल निभा रहे कलाकारो  ने पत्रकार की जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसका एटीएम कार्ड भी छीन लिया।

पत्रकार ने जब पुलिस से शिकायत की, तो उल्टे पत्रकार को ही हड़का दिया गया। बताया  जा रहा है कि रामलीला मे  अभी भी डांस  चल रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *