( डॉक्टर्स डे नौनिहालों संग किया सैलीब्रेट , एनीमिया से बचने के बताये तरीके )
झांसी
*लेडीज विंग चेयर पर्सन ने बच्चों को दीं साप्ताहिक यूनिफॉर्म*
सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में अनूप बिन्दल की अध्यक्षता संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व लेडीज विंग चेयर पर्सन डॉ निधि अग्रवाल के संयोजन में आज सदर बाजार स्थित मोंटेसरी स्कूल में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर वीरांगना डॉक्टर्स विंग को सम्मानित करते हुए बच्चों को साप्ताहिक यूनिफॉर्म एवं अन्य पठन – पाठन सामग्री वितरित कर नौनिहालों संग इसे उत्सव के रूप में मनाया।
आरम्भ में वीरांगना डॉक्टर्स विंग की चेयरमैन डॉ अलका सेठी , सेक्रेटरी डॉ निधि अग्रवाल व स्कूल प्रबंधक मोहित मिश्रा जी के साथ सनशाइन क्लब झांसी के अध्यक्ष अनूप बिन्दल , निवर्तमान अध्यक्ष विनोद अग्रवाल यूको व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल के साथ क्लब संस्थापक डॉ अशोक अग्रवाल काका ने माँ सरस्वती जी के सम्मुख पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से वीरांगना डॉक्टर्स विंग , सनशाइन क्लब झांसी के सभी पदाधिकारी गण व सदस्यों को अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया तत्पश्चात राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पधारी वीरांगना डॉक्टर्स विंग की सभी डॉक्टर्स चेयरमैन डॉ अलका सेठी , सेक्रेटरी डॉ निधि अग्रवाल , डॉ रेनू ओमर , डॉ दीपाली गुप्ता , डॉ कीर्ति सेठ , डॉ शुचिता राजपूत , डॉ प्रियंका बुन्देला , डॉ कंवलप्रीत कौर , डॉ स्वेता प्रधान को माल्यार्पण कर क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।
इस शुभ अवसर पर सनशाइन लेडीज विंग चेयर पर्सन डॉ निधि अग्रवाल ने बच्चों को साप्ताहिक यूनिफॉर्म एवं अन्य पठन – पाठन सामग्री उपहार के रूप में वितरित कर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।
कार्यक्रम में वीरांगना डॉक्टर्स विंग की चेयरमैन डॉ अलका सेठी जी ने बच्चों को महत्वपूर्ण सुझाव व जानकारी के साथ अवगत कराते हुए एनीमिया से बचाव के बारे में भी बताया। डॉ प्रियंका बुन्देला व डॉ रेनू ओमर ने भी बच्चों को सम्बोधित किया व अपने मन के विचार उनसे सांझा किये।
क्लब परिवार से कोषाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल , अजय कुमार राय , संजीव अग्रवाल व सचिव कमल निगम एडवोकेट तथा विद्यालय प्रबंधन समिति से सुरभि , मुस्कान व निधि ने सक्रिय सहयोग किया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजिका डॉ निधि अग्रवाल ने व सभी के प्रति आभार स्कूल प्रधानाचार्या सिमरन ने व्यक्त किया।
