रेलवे कर्मियों को सरकार का तोहफा, मिलेगा बोनस

नई दिल्ली 20 सितम्रः केन्द्र सरकार ने इस बार रेलवे कर्मचारियों  को बोनस देने को मंजूरी दे दी  है। इसे दशहरा तक दे दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से लाखों  रेल कर्मचारियों  को फायदा होगा।

रेलवे कर्मचारियों  को हर साल बोनस दिया जाता है। इस बार केन्द्र की मोदी सरकार ने दशहरा तक बोनस देने को मंजूरी दे दी है। यह बोनस 78 दिनों का होगा। इसके अलावा स्पेशल गाडि़यां चलाने का भी फैसला किया गया है।

सरकार ने फैसला किया है कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों की आय को बोनस के रूप में दिया जाएगा। रेलवे ने यह तोहफा लगातार छठे साल अपने कर्मचारियों को दिया है। इस बोनस की घोषणा बुधवार की कैबिनेट की बैठक के बाद की गई है। यह मीटिंग पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई थी। यह बोनस दशहरा से पहले ही रेलवे के करीब 12 लाख कर्मचारियों को दिया जाएगा। कर्मचारियों को कुल 2000 करोड़ रुपए बोनस दिया जाएगा।
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि इस साल 4000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें दशहरा, दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल इस त्योहारी सीजन में 3,800 स्पेशनल ट्रेनें चलाई गई थीं। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ और भी अधिक बढ़ेगी तो प्लेटफॉर्म टिकट बेचने रोक दिए जाएंगे और फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल भी कम कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *