*लखनऊ: धरने पर बैठे ग्राम प्रधानों को डिप्टी सीएम ने पिलाया पानी, खिलाई मिठाई, दिया आश्वासन*
हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर भीषण गर्मी में धरना दे रहे ग्राम प्रधानों से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आत्मीय मुलाकात की।
*क्या है मामला*: प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों ग्राम प्रधानों का कार्यकाल इस माह समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्ति के बाद प्रशासक नियुक्त किए जाने की आशंका के चलते वे कार्यकाल विस्तार की मांग को लेकर प्रदर्शनरत हैं।
*डिप्टी सीएम का मानवीय पहल*: उधर से गुजरते समय उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक धरना स्थल पर रुके। उन्होंने प्रधानों का कुशलक्षेम जाना और कहा, “प्रचंड गर्मी है, जल का सेवन करते रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।”
तत्पश्चात उन्होंने स्वयं लड्डू-मिठाई के डिब्बे और जल मंगवाकर अपने हाथों से सभी को वितरित किया। साथ ही आश्वस्त किया कि ग्राम प्रधानों की मांगों को शासन के शीर्ष स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
