विशाल कांवड़ यात्रा; 24 अगस्त को तुवन मंदिर से निकलेगी भव्य यात्रा
ललितपुर। तुवन मंदिर परिसर में विशाल कांवड़ यात्रा 2026 के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें विशाल कांवड़ यात्रा सेवा समिति, ललितपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यात्रा की तैयारियों और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
समिति की ओर से बताया गया कि 24 अगस्त 2026, सोमवार को प्रातः 8 बजे तुवन मंदिर प्रांगण से विशाल कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, पाली पहुंचेगी। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
प्रेसवार्ता में मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी, संघर्ष सेवा समिति, झांसी विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजकों के अनुसार, भगवान शिव की भक्ति और आस्था से जुड़ी इस विशाल कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति द्वारा यात्रा को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
