विश्व कल्याण और सर्वमंगल की कामना कर किया गौ माता का पूजन 🌹🌸 == इस्कान मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर्व के पहले दिन दुर्गा उत्सव महासमिति ने किया गौ पूजन कार्यक्रम

🌹🌸 विश्व कल्याण और सर्वमंगल की कामना कर किया गौ माता का पूजन 🌹🌸
== इस्कान मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर्व के पहले दिन दुर्गा उत्सव महासमिति ने किया गौ पूजन कार्यक्रम

झाँसी। विश्व का कल्याण हो, घर – घर सुख समृद्धि रहे, यह भावना के साथ इस्कान मंदिर में दुर्गा उत्सव महासमिति ने सामूहिक रूप से गौ माता की पूजा एवं महाआरती की। गौ माता का मोहक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास प्रभु ने कहा कि गौ माता की पूजा व भक्ति करने से जीवन सुखमय रहता है। दुर्गा उत्सव महासमिति के शोभायात्रा संयोजक पीयूष रावत ने कहा कि गौ माता की पूजा आराधना करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। गौ माता का जहां वास होता है, वहां से सभी प्रकार के वास्‍तु दोष स्‍वत: ही दूर हो जाते हैं। भगवान ने स्वयं अपने मुख से बोला है कलयुग में गौ माता की भक्ति ही बैकुंठ का मार्ग दिखा सकती है और बैकुंठ ले जा सकती है। गौ माता ही एक ऐसी शक्ति है, जो सबके भाग्य बदल सकती है। आओ हम सब मिलकर गौ सेवा करें गोपालन करें। हम सभी गौ माता से विश्व शांति का आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम अवसर पर गौ माता का धूप-दीप, अक्षत, रोली, गुड़ आदि वस्त्र तथा जल से पूजन किया गया। धूप-दीप से आरती उतारी गई। प्रसाद भोग लगाया गया। भक्ति भाव से परिक्रमा भी की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास, उपाध्यक्ष व्रज जन रंजन दास, प्रिय गोविन्द दास, दामोदर बंधु दास एवं अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रदीप जैन आदित्य, महामंत्री विनोद अवस्थी और शोभा यात्रा मुख्य संयोजक पीयूष रावत ,रवीश त्रिपाठी लखनलाल गुप्ता, महेश सर्राफ (मटका) , मैथिली मुदगिल, गोकुल दुबे ,रोहित पांडे, मनीष तिवारी,सुबोध उदेनिया आदि उपस्थित रहे। सभी का आभार शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *