Headlines

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में अनाधिकृत वेंडर्स के विरुद्ध अभियान

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में अनाधिकृत वेंडर्स के विरुद्ध अभियान

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 06 मई 2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अनाधिकृत वेंडर्स के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत मुख्य रूप से गाड़ी क्रमांक 64613 झाँसी बाँदा मेमू एवं गाड़ी क्रमांक 19666 खजुराहो उदयपुर एक्सप्रेस में अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचने वालो पर सक्त कार्यवाही की गई | जांच टीम के सेक्शन में पंहुचने की खबर लगते ही अनाधिकृत वेंडर पानी की बोतलें एवं मट्ठा के पैकेट् छोड़ कर भाग गए | जांच टीम द्वारा 180 पानी की अनाधिकृत बोतलें एवं मट्ठा के 12 पैकेट जब्त कर झाँसी स्टेशन पर एल.पी.ओ. में जमा करवाया गया | झाँसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है |यात्रियों से अनुरोध है कि सिर्फ अधिकृत विक्रेताओं से खाद्य सामग्री खरीदें |

इस अभियान में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री साकेत शुक्ला, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक झांसी श्री दिग्विजय सिंह , कैटरिंग इंस्पेक्टर राजेश यादव एवं अशोक कुमार तथा उप मुख्य टिकेट निरीक्षक मुख्यालय श्री अरुण सचान उपस्थित रहे।

मनोज कुमार सिंह
जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर मध्य रेलवे,झाँसी मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *