झाँसी। वूमेन पावर ग्रुप द्वारा हरियाली तीज के पावन पर्व पर हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ भव्य हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उत्सव की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर तीज के गीत, नृत्य, मनोरंजक खेल एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने का संकल्प लिया। आयोजन में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी मेल-जोल,और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं।
वूमेन पावर ग्रुप की पदाधिकारियों ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय पर्व हमारी संस्कृति की पहचान हैं और इन्हें मिल-जुलकर मनाने से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम का समापन सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ हुआ इस मौके पर सोनिया चड्ढा, रविन्द्र कौर भामरा, जया सेन, शैफाली राय, परमजीत भोगल,चन्दना डे, सोमा डे, रमनदीप भोगल, राजिंदर भामरा, पूजा चंगानी, अर्चना बबेले, अन्नू भोगल, रेनू नैय्यर, अर्चना अवस्थी, सिमरन चड्ढा आदि मौजूद रहीं
