व्यापारियों को जागरूक करने के लिए UPI पर पोस्टर जारी, सरकार से UPI पर लगाए गए MDR चार्ज को वापस लेने की मांग*

*व्यापारियों को जागरूक करने के लिए UPI पर पोस्टर जारी, सरकार से UPI पर लगाए गए MDR चार्ज को वापस लेने की मांग*

*झांसी।* आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल (रजि.) एवं कैट के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय पर, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री श्री संजय पटवारी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में श्री पटवारी ने कहा कि सरकार द्वारा UPI भुगतान पर 0.4% MDR चार्ज लगाए जाने से व्यापारियों पर गंभीर असर पड़ रहा है। इस निर्णय को वापस लेने की मांग सरकार से की गई। व्यापारियों को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष द्वारा UPI से संबंधित एक जागरूकता पोस्टर भी जारी किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा UPI पर लगाया गया यह टैक्स व्यापार के लिए हानिकारक है। इससे अब व्यापारी नकद लेन-देन को अधिक महत्व दे रहा है, जबकि सरकार का ‘डिजिटल इंडिया’ का नारा भी बेकार साबित हो रहा है।

इस संबंध में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इस टैक्स को तत्काल समाप्त किया जाए।

बैठक में सर्वश्री कुलदीप सिंह दांगी, अरुण गुप्ता, प्रभु दयाल साहू, अभिषेक सोनकिया, अंकुर बट्ठा, दिलीप अग्रवाल, संजय सराफ, अजय कपूर, कृष्णा राय, संजय गुप्ता, संजय चड्ढा, रिंकू राय, अनिल अग्रवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष श्री पंकज शुक्ला ने किया एवं आभार कैट अध्यक्ष श्री विवेक बाजपेई ने व्यक्त किया।

*भवदीय*

*संजय पटवारी*

प्रदेश अध्यक्ष – उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल (रजि.)
एवं संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री – कैट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *