श्रील प्रभुपाद तिरोभाव दिवस श्रद्धा से मनाया, महाआरती की🙏

श्रील प्रभुपाद तिरोभाव दिवस श्रद्धा से मनाया, महाआरती की🙏🌸

झांसी। परम पूजनीय श्रील ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी, ISKCON के संस्थापक-आचार्य, जिन्होंने सम्पूर्ण विश्व में श्रीकृष्ण भक्ति का प्रचार-प्रसार किया और लाखों लोगों के जीवन को कृष्णभावनामृत से प्रकाशित किया, उनके पावन तिरोभाव दिवस पर इस्कॉन मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिसमें श्रद्धालुओं ने उनके श्रीचरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पीयूष रावत ने कहा श्रील प्रभुपाद जी के जीवन से हमें विनम्रता, सहनशीलता और भगवान श्रीकृष्ण की शुद्ध भक्ति का संदेश मिलता है। कार्यक्रम में सुबह भजन एवं कीर्तन, श्रील प्रभुपाद जी का गुणगान एवं महिमा कथा सुनाई गई। इसके बाद आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। शाम को प्रेमधन भजन एवं महाआरती हुई। इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख सहयोगी÷ब्रह्मचारी व्रज जन रंजन दास प्रभु , पीयूष,अशोक सेठ, डॉ. अशोक गुप्ता, मनीष नीखरा, सुरेंद्र राय, महेश सर्राफ, अजय अग्रवाल, दामोदर बंधु दास, भक्त विपिन, भक्त विवेक, सुंदर मोहन दास, माहेश्वरचन्द्र दास, अनुभव दुबे, पीयूष पुरवार, विपिन कुमार, मनीष कुमार, अंकित केसरिया, प्रभात शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। अंत में प्रिय गोविंद प्रभु ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

📍 *ISKCON Jhansi*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *