श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि रहे डॉ. संदीप सरावगी, भक्ति और संस्कृति का दिया संदेश
झाँसी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर झाँसी के खाती बाबा स्थित मनोज मैरिज गार्डन में भव्य “जलसा मेरे श्याम का” संकीर्तन महोत्सव एवं धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण भक्ति का आनंद लिया। आयोजन में संकीर्तन के साथ श्री खाटू श्याम जी का भव्य दरबार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग एवं फूलों की वर्षा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की निरंतर आवश्यकता है।
आयोजन में मुरलीधर शर्मा सहित भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर किया। कार्यक्रम में खाटू श्याम संकीर्तन परिवार एवं आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर देर तक भक्ति और संकीर्तन का माहौल बना रहा।
