॥संगठन हमारा आधार! सेवा हमारा संस्कार॥
*आज राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में आयोजित भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती कार्यक्रम के अवसर पर पटेल चौक, नई दिल्ली में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी राष्ट्रीय महासचिव {संगठन} ने फीता काटकर किया।*
उन्होंने कहा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने इस देश के करोड़ों वंचित, शोषित और पिछड़े लोगों को सम्मान, समानता और अधिकार के साथ जीवन जीने की राह दिखाई।
उन्होंने अपने विचारों, संघर्ष और संविधान निर्माण के माध्यम से भारत में सामाजिक न्याय, समता और लोकतंत्र के लिए मजबूत नींव तैयार करने का कार्य किया है।
इस अवसर पर प्रबुद्ध कुमार जी (राष्ट्रीय सचिव), रजनीश मलिक जी (प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली), अमित त्यागी आर॰के॰ जी (प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ), उस्मान जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), अमरजोत सिंह जी (वरिष्ठ नेता), मनमोहन जी (प्रदेश महासचिव), रयान जी (प्रदेशाध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ) आदि प्रमुख नेता, वरिष्ठ पदाधिकारी, सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सामाजिक चेतना का अद्वितीय उदाहरण है।
#ambedkarjayanti
