संघर्ष सेवा समिति के स्नेहिल सहयोग से अमरीन मंसूरी का निकाह संपन्न
झांसी। सामाजिक सरोकारों को समर्पित संघर्ष सेवा समिति ने एक बार फिर मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अमरीन मंसूरी के विवाह अवसर पर सहयोग एवं सम्मानपूर्ण विदाई का आयोजन किया।
अठोंदना की पुलिया, नगरा निवासी स्वर्गीय अब्दुल सलाम एवं रूकसाना मंसूरी की पुत्री अमरीन मंसूरी का विवाह 20 जुलाई 2026 को पारिवारिक एवं सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने नवविवाहित जोड़े के सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए आवश्यक गृहस्थी का सामान, उपहार एवं बेटी धन भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई प्रदान की, विवाह पूर्व कलर्स ब्यूटी पार्लर के सहयोग से अमरीन को विवाह हेतु सुसज्जित कराया गया।
डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि “बेटियाँ किसी एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की अमूल्य धरोहर होती हैं। उनके सम्मान, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आना चाहिए। संघर्ष सेवा समिति भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करती रहेगी।”
उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले कलर्स ब्यूटी पार्लर (कलर्स सैलून) की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों में स्थानीय संस्थानों की सहभागिता समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कलर्स ब्यूटी पार्लर की टीम के सहयोग एवं सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।
कार्यक्रम में अमरीन के भाई आशिफ मंसूरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें जसवंत सिंह, सुरजीत यादव, मुन्ना मास्टर, सुशांत गुप्ता, बसंत गुप्ता, अहिल खान, धर्मेंद्र खटीक, राकेश अहिरवार, मोहित लाक्षाकार, अशोक मिसाद, सिद्धांत गुप्ता, सचिन शर्मा, राजू सेन, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों ने नवदंपती को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की।
