Headlines

संघर्ष सेवा समिति ने मुस्कान अहिरवार को दिया सहयोग, जरूरतमंद परिवार को मिली राहत झाँसी।

संघर्ष सेवा समिति ने मुस्कान अहिरवार को दिया सहयोग, जरूरतमंद परिवार को मिली राहत
झाँसी।
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संघर्ष सेवा समिति द्वारा एक बार फिर सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद परिवार की बालिका मुस्कान अहिरवार को सहयोग प्रदान किया गया। समिति कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बालिका को आवश्यक सामग्री भेंट कर परिवार को राहत पहुंचाई गई।
सैयद नगर ग्रीन गार्डन के पास निवास करने वाली मुस्कान अहिरवार, पिता मुकेश अहिरवार (पेशा—मजदूरी) एवं माता भारती अहिरवार की पुत्री है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार होने के कारण दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी चुनौतीपूर्ण था, ऐसे में समिति द्वारा किया गया यह सहयोग परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी द्वारा मुस्कान को फुल साइज ट्रॉली बैग, साड़ी, पर्स सहित अन्य उपयोगी उपहार भेंट किए गए। इस पहल को उपस्थित लोगों ने सराहते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्य लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में राघवेन्द्र सिंह चौधरी, रूबी देवी चौधरी, धर्मेंद्र खटीक, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, सुशांत गुप्ता, शुभांशु वर्मा, मास्टर मुन्नालाल, सिद्धांत गुप्ता, राजू सेन, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *