सपा महिला नेत्री को मिली धमकी, कहा-तेरा भी रेप होना चाहिए

लखनउ 30 सितम्बरः महिलाओ  की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाले अब ऑन लाइन भी धमकी देने लगे हैं। ताजा मामला सपा नेत्री पंखुड़ी पाठक से जुड़ा है। उन्हे  सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने धमकी दी। उसने कहा कि रेप तो तेरा भी होना चाहिये। तू बच कैसे गयी। इस मामले को लेकर पंखुड़ी ने सवाल उठाये हैं।

पंखुड़ी ने कहा कि धमकी देने वाला व्यक्ति पावर कॉपरेशन मे  काम करता है। पंखुड़ी ने बताया कि उसे पंकज नाम के व्यक्ति ने धमकी दी है। उन्हांेने कहा कि क्या भाजपा नेता अब कोई कदम उठाएंगे।

सपा की इस तेज तर्रार महिला प्रवक्ता को धमकी मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गये हैं। सोशल मीडिया पर मिली धमकी के बाद कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

पंखुड़ी ने कहा कि उन्हे  किसी से डर नहीं लगता। सवाल यह है कि सरकारी कर्मचारी उसे सरेआम धमकी दे रहा और पुलिस कुछ नहीं कर रही।

पंखुड़ी समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता है। विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने सपा का दामन थामा था। 1992 में जन्मीं पंखुड़ी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। उन्हें 2010 में हंसराज कॉलेज के जॉइंट सेक्रटरी का चुनाव जीता था। पंखुड़ी के माता-पिता डॉक्टर हैं, लेकिन उन्हें शुरू से ही राजनीतिक पसंद थी। उन्होंने कॉलेज में ही राजनीतिक को चुन लिया था। उन्होंने एसपी को दिल्ली के छात्रसंघ चुनाव में मजबूत किया था। 2013 में उन्हें लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था। खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर उनके हजारों फॉलोअर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *