Headlines

सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किशोरियों को टीकाकरण के लिए किया जाए प्रेरित – डॉ शिशिर पुरी*

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक के संबंध में जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति

*–:: प्रेस विज्ञप्ति::–*

*नगर क्षेत्र में एचपीवी टीकाकरण कवरेज बढ़ाने हेतु सीएमओ ने की समीक्षा*

*सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किशोरियों को टीकाकरण के लिए किया जाए प्रेरित – डॉ शिशिर पुरी*

*राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में ईसाईटोला, मसीहागंज एवं नालगंज सहित इमलीपुरा एवं सीपरी बाजार का प्रदर्शन निराशाजनक*

*टीम बनाकर नगरीय चिकित्सा इकाइयों का कराया जाएगा औचक निरीक्षण*

*आयुष्मान गोल्डन कार्ड, एनसीडी स्क्रीनिंग, टेस्टिंग ट्रीटमेंट के साथ बाल आभा बनाने, ओपीडी बढ़ाने के दिए गए निर्देश*

*झांसी दिनांक 5 अगस्त 2026*

मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी की अध्यक्षता में नगरीय क्षेत्र की चिकित्सा इकाइयों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन सीएमओ ऑफिस सभागार में किया गया। सीएमओ डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि बैठक में नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले 12 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 24 नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई है। जनपद में 14 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचने हेतु एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले नगर क्षेत्र की प्रगति कम है। नगरीय चिकित्सा इकाइयों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नगर क्षेत्र के लक्ष्य 4723 को शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु 31 अगस्त तक अभियान चलाकर तीव्रगति से एचपीवी टीकाकरण बढ़ाया जाए। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से ओपीडी, हेल्थ मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम, डेली रिपोर्टिंग, आभा आईडी, गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की सीबैक फॉर्म एंट्री एवं टेस्टिंग, दस्तक अभियान के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा में नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर ईसाईटोला, नालगंज सहित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इमलीपुरा एवं सीपरी बाजार की प्रगति कम पाई गई। नगर क्षेत्र में सबसे अच्छा काम नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तहसील द्वारा किया जा रहा है, जिसके लिए डॉ शशिबाला चौधरी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तहसील सहित स्टाफ की प्रशंसा की गई।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी नगरीय चिकित्सा इकाइयां निर्धारित समय से खुलें, समस्त स्टाफ उपस्थित रहे एवं निर्धारित समयवधि तक चिकित्सालय खोला जाए, चिकित्सा इकाइयों के निरीक्षण हेतु आगामी दिवसों में टीम बनाकर औचक निरीक्षण कराया जाएगा।

समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी एनयूएचएम डॉ अंशुमान तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के एन एम त्रिपाठी, डॉ एन के जैन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ उत्सव राज, मंडलीय कोऑर्डिनेटर श्री फिरोज आलम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा राजपूत, अर्बन कोऑर्डिनेटर श्री जियाउर्रहमान, श्री रामबाबू कुमार, श्री नरेश, यूएनडीपी से श्री शिवेंद्र सिंह, श्री रामकिशोर, श्री अनिरुद्ध शाहिद नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *