ससुराल मे बहू को प्रेमी के संग इश्क महंगा पड़ा

पटना 21 सितम्बरः पश्चिम चंपारण के सतवरिया गांव मे  अनूठा मामला सामने आया है। विवाह के बाद ससुराल मे  अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही बहू के पकड़े जाने के बाद ससुराल पक्ष ने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। बहू भी घायल हो गयी।

पुलिस के अनुसार यहां मीनाक्षी नामक महिला का अपने प्रेमी से विवाह  से पहले प्रेम संबंध चल रहे थे। परिजनो  ने सोचा था कि विवाह के बाद मीनाक्षी प्रेमी को भूल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ससुराल पहुंचने के बाद भी मीनाक्षी अपने प्रेमी के संपर्क मे  रही। फोन पर हुयी वार्ता के बाद दोनो  अपनी सीमाएं लांघने  को बेताव हो गये। मीनाक्षी ने अपने प्रेमी सुकेश को रिश्तेदार बनाकर ससुराल मे  बुला लिया।

इसके बाद वह उसके साथ मौज करने लगी। एक दिन मीनाक्षी के पति ने उसे प्रेमी के साथ आपित्तजनक स्थिति मे  देख लिया। फिर क्या था। पूरे परिवार ने मिलकर प्रेमी और मीनाक्षी की जमकर पिटाई की।

उन्होने  प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। उसकी लाश को पड़ोस के खेत मे  फंेक दिया। मामला उजागर होने पर पुलिस ने आरोपियो  को बंदी बना लिया।

आरोपियो  ने बताया कि उन्हांेने यह कदम इसलिये उठाया क्योकि प्रेमी उनके घर की इज्जत से खेल रहा था। पिटाई मे  मीनाक्षी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने प्रेमिका उसके ससुर व देवर को गिरफतार कर लिया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *