*साहू समाज रक्सा की विशेष बैठक हुई संपन्न*
*साहू समाज ने लिया संकल्प रक्सा में बनेगा भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई के साथ भगवान जगन्नाथ जी का भव्य मंदिर*
माँ कर्मा बाई सेवा समिति रक्सा की एक विशेष बैठक पुनवली रोड स्थित श्री खाती बाबा मंदिर प्रांगण में झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू के मुख्य आतिथ्य एवं झांसी जिला साहू समाज के महामंत्री अविनाश माते, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामपाल मोदी, समाज के भामाशाह विनोद साहू, पूर्व महामंत्री सतीश साहू, करैरा साहू समाज के अध्यक्ष विजय साहू, ग्राम इमलिया के प्रधान राकेश साहू के विशिष्ट आतिथ्य एवं रक्सा साहू समाज के अध्यक्ष मनोज कुमार साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें स्वजातीय बंधुओ ने अपनी आराध्य माँ कर्मा बाई के साथ भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर निर्माण का संकल्प लिया बैठक में रक्सा क्षेत्र में मंदिर के लिए भूमि का चयन करने पर सुझाव लिए गए एवं समाज के लोगों ने भूमि व मंदिर निर्माण हेतु अपनी स्वेच्छा से दान राशि भी अंकित कराई अन्य महत्वपूर्ण बिषयों पर चर्चा हुई l चर्चा उपरांत दानदाताओं में रक्सा साहू समाज के संरक्षक सुरेश साहू ,आशाराम साहू, राजेंद्र साहू , राकेश साहू , कैलाश साहू , ओंकार साहू , प्रभुदयाल साहू , उपाध्यक्ष हरिमोहन साहू ,सुमित साहू , प्रमोद साहू , सतीश साहू ,मुकेश साहू भौती , ब्रजेश साहू कमरारी , लालाराम साहू ,लक्ष्मण साहू , संजय साहू , आशीष साहू अनिल साहू मोहित साहू कमलेश साहू, संतोष साहू, राकेश साहू ,रामगोपाल साहू , राजू साहू , जीतू साहू आदि को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया इस मौके पर करेरा साहू समाज के उपाध्यक्ष मुकेश साहू, महामंत्री शिवकुमार साहू, कोऑर्डिनेटर दयाशंकर साहू, रामकुमार साहू के साथ रक्सा थाना क्षेत्र के अंतर्गत समस्त ग्राम क्षेत्र के स्वजाति बंधु उपस्थित रहे l बैठक का संचालन महामंत्री राकेश साहू कमरारी एवं अंत में सभी का आभार कोषाध्यक्ष भरत साहू गागोनी बारे ने व्यक्त किया
साहू समाज रक्सा की विशेष बैठक हुई संपन्न*
