सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका का क्या हाल कर दिया?

लखनउ 15 अक्टूबरः यूपी के बुलन्दशहर मे  एक आशिक ने अपनी प्रेमिका को इतने चाकू मारे कि वो लहूलुहान हो  गयी। प्रेमिका को गंभीर हालत मे  अस्पताल मे  भर्ती कराया गया, जबकि आशिक पुलिस की गिरफत मे  है।

बताया  जाता है कि दीपा बदला हुआ नाम। अपने प्रेमी यानि पूर्व प्रधान मलखान के साथ लव इन रिलेशन मे  रहती थीं

कहते है कि प्यार अंधा होता है। जब तक दुनियादारी नहीं दिखती, प्रेमी और प्रेमिका का प्यार सोने सा नजर आता है। वक्त की करवट के साथ यही प्यार आंखांे मे  खटकने लगता है।

कल तक अपने प्रेमी के साथ रह रही दीपा का मलखान से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनो  अलग हो गये।

बीते रोज दीपा दीपावली का सामान लेने बाजार जा रही थी। रास्ते मे  मलखान मिल गया। यहां दोनो  के बीच बहस हुयी। तनातनी के बीच आरोप है कि मलखान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ पैर लहूलुहान कर दिये।

जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मलखान को बंदी बना लिया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिये भेजा गया।

खुर्जा सीओ जगदीश चंद्र सिहं ने बताया कि पीड़िता किसी काम से बाजार जा रही थी, तभी रास्ते उसके प्रेमी मलखान सिंह ने उस रोक लिया और दोनो में कहासूनी शुरु हो गई। इसी बीच आरोपी ने चाकू से अपनी प्रेमिका पर हमला कर दिया।

जिससे वहा गम्भीर रुप से घायल हो गई। फिलहाल पीडिता अभी खतरे से बाहर है और आरोपी मलखान सिंह पुलिस की हिरासत में हैं। बताया कि उन्हे पीडिता की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *