हड़ताल वापस, खुलेगे पेट्रोल पंप

नई दिल्ली 11 अक्टूबरः पेटोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ हुयी वार्ता के बाद पेटोल पंपो की 13 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गयी। इस दिन सभी पेटोल पंप खुलंेगे।

गौरतलब है कि आल इंडिया पेटोलियम डीलर्स असोसियेशन ने घोषणा की थी कि 13 अक्टूबर को देश भर के 54 हजार से ज्यादा पंप बंद रहेगे।

13 अक्टूबर को अब पेट्रोल पंप बंद नहीं रहेंगे। पेट्रोल पंप डीलर्स ने अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर 13 अक्टूबर को होने वाली एक दिन की हड़ताल वापस ले ली है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बातचीत के बाद पेट्रोल पंप डीलर्स ने हड़ताल को वापस लिया।

इससे पहले ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा था कि 13 अक्टूबर को 24 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। उस समय उन्होंने कहा था कि अगर उनकी मांगों पर तेल कंपनियों से उचित जवाब नहीं मिलता है तो 27 अक्टूबर से सभी पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। फिलहाल 13 अक्टूबर को पेट्रोल पंप की हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *