हिमाचलः टिकट के लिये नूराकुश्ती का माहौल कैसे बन गया?

शिमला 13 अक्टूबरः हिमाचल मे चुनावी घोषणा होने के बाद टिकट पाने के लिये कांग्रेस और भाजपा मे  नूराकुश्ती का माहौल है। कल तक कांग्रेस से आवेदन करने वालो की कमी थी, आज हालात यह है कि एक सीट पर सौ लोग दावेदारी कर रहे हैं। यही स्थिति कमोवेश भाजपा की है।

दरअसल, हिमाचल मे  चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस मे  जबरदस्त  उत्साह है। कांग्रेस सत्ता में बने रहने का दम भर रही है, तो भाजपा वापसी के लिये जोर लगा रही। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद कहा जा रहा है कि स्थिति मे  व्यापक परिवर्तन आया है।

हिमाचल मे  68 सदस्यो  की विधानसभा है। यहां कांग्रेस से 400 से ज्यादा उम्मीदवारो  ने आवेदन कर दिये हैं। ऐसे मे  चुनाव प्रबंधन करने वालो  को अच्छे उम्मीदवार का चयन मुश्किल भरा होगा।

हालांकि कांग्रेस ने आवेदन करने वालो  से शुल्क जमा कराया था। यह करीब एक करोड़ से ज्यादा का हो गया।

शिमला जिला में 8 विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस टिकट के लिए 36 उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई है। कांग्रेस टिकट के लिए 3 महिलाओं ने भी आवेदन किया है। जुब्बल-कोटखाई एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां से मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ही एकमात्र उम्मीदवार हैं। इसी तरह जिला में शिमला शहरी से सबसे अधिक 11 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन कर दावेदारी पेश की है।

शिमला ग्रामीण से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता की सीट से पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया है। विक्रमादित्य सिंह को पार्टी के 2 अन्य लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी जता कर चुनौती दी है।

कांगड़ा में कांग्रेस टिकट को लेकर एक-एक सीट पर कई दावेदार अपनी दावेदारी जता रहे हैं तो नगरोटा बगवां बगवां से किसी ने भी टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। अधिकांश सीटों पर एक अनार 100 बीमार की स्थिति बनी हुई है। नूरपुर व धर्मशाला से कांग्रेस हाईकमान को अधिक माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। पालमपुर से कांग्रेस टिकट के चाहवानों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।

कांग्रेस टिकट पाने के लिए 6 अभ्यर्थी कतार में हैं। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक यादविंद्र गोमा के अतिरिक्त संजय कुमार तथा ओम प्रकाश ने अपनी दावेदारी जताई है जबकि सुलह विधानसभा क्षेत्र से जगजीवन पाल के अतिरिक्त संजय शर्मा, मनभरी देवी तथा संजय चौहान टिकट की कतार में हैं। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से 7 ने कांग्रेस टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है। ज्वाली, फतेहपुर, ज्वालामुखी, देहरा, जसवां परागपुर व शाहपुर में भी एक से अधिक दावेदार लाइन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *