*_सपा की पीडीए पंचायत का आयोजन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में पदाधिकारियों की नियुक्ति_*
*झांसी।* समाजवादी पार्टी के नेता विजय झांसिया के निवास स्थान आशिक चौराहे पर सोमवार को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष रैकवार ने की।
पंचायत के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में नए पदाधिकारियों को नियुक्त कर उन्हें 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है और समाजवादी कार्यकर्ताओं को इस चुनौती को स्वीकार करते हुए प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकना है। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और आम जनता परेशान है। चौपाल में चंदा चोरी के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सपा सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, सड़कों और पुलों जैसे ऐतिहासिक विकास कार्य हुए थे, जबकि मौजूदा सरकार सिर्फ संविधान बदलने का काम कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए यूपी से 37 सांसद जिताकर संसद भेजे हैं। अब समय आ गया है कि पीडीए समाज को न्याय दिलाया जाए।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, उमाशंकर यादव, अबरार अली, अरविंद वशिष्ठ, श्रीमती मीरा रैकवार, मिर्जा करामात बेग, संजय पाल, तरुण यादव, उमेश वर्मा, नदीम हाशमी, अयान अली, शशांक रैकवार, शिवम गौतम, परमानंद कुशवाहा, स्वदेश यादव, सैयद अली, श्रीमती तस्सो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने किया जबकि आभार विजय झांसिया ने व्यक्त किया।
