**आईसीएआई सीए वीक के अंतर्गत मैत्री क्रिकेट मैच में सीए टीम ने राज्य जीएसटी विभाग को 4 रन से हराया**
**झांसी, 2 जुलाई 2026।**
आईसीएआई सीए वीक के अवसर पर आज Senior** रेलवे इंस्टीट्यूट, झांसी** के खेल मैदान पर आईसीएआई झांसी शाखा एवं राज्य जीएसटी विभाग के मध्य एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। खेल भावना, आपसी सौहार्द एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से परिपूर्ण इस मुकाबले में ICAI की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए **148 रन** बनाए, जबकि राज्य जीएसटी विभाग की टीम **144 रन** ही बना सकी। इस प्रकार आईसीएआई की टीम ने **4 रन** से रोमांचक जीत दर्ज की।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि **अतिरिक्त आयुक्त श्री डी. के. सचान** द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उन्हें शुभकामनाएं देकर किया गया। ICAI झांसी शाखा के **अध्यक्ष सीए जयंत मणि जैन** ने मुख्य अतिथि, राज्य जीएसटी विभाग के अधिकारियों, दोनों टीमों के खिलाड़ियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दोनों संस्थाओं के मध्य समन्वय, आपसी विश्वास एवं सौहार्द को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।
C.A. टीम की कप्तानी **सीए शैलेंद्र सिंह** एवं राज्य जीएसटी विभाग की टीम की कप्तानी **श्री विपिन सोनकर** ने की।
C.A. टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज **आदर्श** एवं **सीए निमेष खन्ना** ने पहले विकेट के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र **10 ओवरों में 77 रन** की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत प्रदान की।
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (**मैन ऑफ द मैच**) का पुरस्कार **सीए प्रियंक गुप्ता** को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने शानदार **41 रन** बनाने के साथ-साथ **5 महत्वपूर्ण विकेट** लेकर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।
राज्य जीएसटी विभाग के **श्री महमूद अंसारी** को **41 रन** की शानदार पारी के लिए **सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (Best Batsman)** का पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि आईसीएआई टीम के **सीए शैलेंद्र चौहान** को उनके उत्कृष्ट गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए **सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (Best Bowler)** चुना गया।
इस अवसर पर आईसीएआई झांसी शाखा के **सीए गौरव गुप्ता**, **सीए अंकित अग्रवाल**, **सीए गौरव अग्रवाल** सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। राज्य जीएसटी विभाग की ओर से भी विभाग के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी एवं अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंत में आईसीएआई झांसी शाखा के **सचिव सीए निमेष खन्ना** ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, राज्य जीएसटी विभाग के अधिकारियों, आयोजन समिति तथा उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल ऐसे आयोजनों का माध्यम है जो विभिन्न संस्थाओं के बीच सहयोग, मित्रता एवं सकारात्मक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।
