आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन

आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन
झांसी कल्चरल सोसायटी के तत्वावधान में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन खाटू श्याम मंदिर, सदर बाजार प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का संयोजन श्री प्रकाश लिखधारी जी एवं सह-संयोजक श्री मुकेश गोयल जी द्वारा किया गया। यह आयोजन अत्यंत सफल एवं सराहनीय रहा, जिसमें संस्था के सभी सदस्यों का आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक महोदय श्री रविकांत दुबे जी, श्री अशोक अग्रवाल “काका” जी, कोषाध्यक्ष श्री अजय सिसोदिया जी, महामंत्री श्री दीपक वशिष्ठ जी, श्री बृजेन्द्र श्रीवास्तव जी, श्री राकेश मल्होत्रा जी, श्री राधा मोहन सांडिल्य जी एवं आदरणीय भाभी जी, श्री आकाश लाछाकार जी, श्री अंकुर अग्रवाल जी, श्री अजय राठौर जी, श्री डी.पी. साहू जी, श्री आनंद सोनी जी, श्री जितेंद्र जोशी जी तथा श्री संजीव अग्रवाल जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
आप सभी के सहयोग, समर्पण एवं सहभागिता से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
झांसी कल्चरल सोसायटी आप सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती है तथा आशा करती है कि भविष्य में भी आप सभी का स्नेह एवं सहयोग संस्था को इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा।
इसी आशा एवं विश्वास के साथ आप सभी को वंदन एवं अभिनंदन। 🙏🌹

कुमार विपिन अग्रवाल
चेयरमेन / संस्थापक अध्यक्ष
झांसी कल्चरल सोसायटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *