Headlines

आर्य कन्या महाविद्यालय झांसी में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर शपथ कार्यक्रम आयोजित

आर्य कन्या महाविद्यालय झांसी में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर शपथ कार्यक्रम आयोजित

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आर्य कन्या महाविद्यालय, झाँसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर स्वाति भदौरिया ने की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेविकाओं में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता उत्पन्न करना तथा ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र साहू ने सभी स्वयंसेविकाओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध शपथ दिलाई। उन्होंने सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता को समृद्ध और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार बताया।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरन सिंह एवं द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू शिवहरे के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में तृतीय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौम्या वर्मा सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से सभी को अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में ईमानदारी अपनाने, भ्रष्टाचार से दूर रहने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *