*उपमुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन, की व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा*
झांसी आज उपमुख्यमंत्री
श्री केशव प्रसाद मौर्य के नगर आगमन पर आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मिला, व ज्ञापन देते हुए अनुरोध किया कि बुंदेलखंड को औद्योगिक और व्यापारिक हब बनाने के लिए अलग से औद्योगिक पैकेज देने की मांग की, व क्षेत्र में बिजली की समस्या होने के कारण उद्योग प्रभावित हो रहे हैं जिसे ठीक करने का अनुरोध किया, साथ ही अमृत पेयजल योजना के बावजूद भी बुंदेलखंड के लोगों को पर्याप्त पानी न मिलने के कारण गर्मियों में स्थित विषम है इस पर भी ध्यान देने का अनुरोध किया,
पर्यटन के क्षेत्र में भी बुंदेलखंड के विकास की असीम संभावना है,
पर्यटन को बढ़ाने के लिए विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया एवं कैमासन मंदिर
मंदिर पर रोप वे लगाने की मांग की !
इस अवसर पर व्यापार मंडल की दिलीप अग्रवाल, कुलदीप सिंह दांगी, पंकज शुक्ला, डॉक्टर विवेक बाजपेई, संजय चड्ढा आदि प्रमुख रूप से प्रसिद्ध रहे !
धन्यवाद
भवदीय
संजय पटवारी
