कांग्रेसियों ने संपन्न की शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस कमेटी की अपनी मासिक बैठक

कांग्रेसियों ने संपन्न की शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस कमेटी की अपनी मासिक बैठक
आज झांसी के शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने अपनी मासिक बैठक संपन्न की उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक है हम लोगों ने उसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है हमारा लक्ष्य एक-एक बूथ पर पहुंचकर बूथ एजेंट एवं उनकी कमेटीयां बनाना है कांग्रेस पार्टी हर बूथ कांग्रेस मजबूत के अंतर्गत झांसी विधानसभा में काम कर रही है और जल्द ही झांसी के लगभग सभी 439 बूथों पर पहुंचकर अपने एजेंट और उनकी कमेटियां बनाने का काम पूरा कर लेगी जिससे निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ होगा और झांसी में हम कांग्रेस पार्टी से अपना विधायक जिताकर विधानसभा भेजने का काम करेंगे साथ ही उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता भरत राय पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू अशोक कंसोरिया महिल शहर अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी सुरेंद्र यादव हरिओम श्रीवास राजकुमार फौजी एम सी वर्मा शैलेश चतुर्वेदी डॉ काशीराम भिटौरिया अशोक कौशल मुमताज खान शेखर नलवंशी मनोज सोनी अजय तिवारी शेख अरशद नीरज सेन इरफान पप्पे इरफान अब्बासी सूरज प्रकाश राय संजीव जुनैद मकरानी ज़ाकिर खान फरीदा मंसूरी शमीम बेगम रिजवाना बेगम शाकरा बेगम नीरज शर्मा निजाम खान दयाल दास समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शाहनवाज खान ने किया और अंत में सभी का आभार शहर कोषाध्यक्ष भरत राय ने व्यक्त किया।
भवदीय
मनोज गुप्ता
अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी झांसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *