कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा रेड क्रॉस दिवस के संबंध में

कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा रेड क्रॉस दिवस के संबंध में

*रेडक्रास दिवस आदिवासियों को उपयोगी सामग्री वितरित कर मनाया*

*दिनांक 8 मई 2026*

झाँसी। इण्डियन रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान में विश्व रेडक्रास दिवस आदिवासियों के बीच भव्यता से मनाया गया। प्रातः जीवनशाह तिराहा स्थित रेडक्रास भवन पर रेडक्रास झण्डा फहराया गया। तदोपरान्त आदिवासी वनवासी डेरा वासियों के बीच पहुंचकर 101 दैनिक वस्तु उपयोगी किट एवं बरसात में पानी से बचाव हेतु बड़ी तिरपाल का गरीब आदिवासियो को वितरण किया गया।
कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रौनीजा में आयोजित संगोष्ठी एवं उपयोगी सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने स्वास्थ्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झांसी रेड‌क्रास सोसायटी आमजन के हित के लिए सदैव कार्य करती रहती है। जिन बालिकाओं की उम्र 14-15 वर्ष है उनको सरकार द्वारा लगाए जा रहे सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीका अवश्य लगवाएं।

अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन डॉ. आचार्य हरिओम पाठक ने कहा कि रेडक्रास राहत कार्यों के साथ समाज में सेवा, समर्पण एवं करुणा की भावना को बढ़ाने का प्रभावी कार्य करती है। सोसायटी के वाइस चेयरमैन डॉ. सुदर्शन शिवहरे ने रेडक्रास की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेडक्रास संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेंट को पहला नोबेल शान्ति पुरस्कार सन 1901 में मिला था। मानव सेवा कार्यों के लिए सोसायटी को दो बार नोबेल शान्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ। विश्व का पहला ब्लड बैंक रेड‌क्रास ने अमेरिका में वर्ष 1937 में स्थापित किया। रेड क्रॉस सचिव डॉ रमाकांत स्वर्णकार द्वारा राज्य रेडक्रास सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री को जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करायें जाने झांसी रेडक्रॉस की प्रशंसा की गई व मण्डल प्रभारी प्रांतीय सदस्य डॉ. मनमोहन मनु ने कहा कि इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय थीम ‘मानव बंधुत्व’ रखा गया है। यह हमें आपसी सदभावना एवं इंसानियत के लिए आगे बढ़‌कर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर अंकित पुरोहित, आदित्य, अनूप, रामबाबू पुरोहित, दीपक यादव, राजा सिंह परिहार प्रधानाचार्या ज्योतिबाला, निशा शर्मा, सारिका गुप्ता, प्रतिमा वर्मा रिषभ तिवारी समेत आदिवासी जनसमुदाय उपस्थित रहा। छात्र-छात्राओं एवं अन्य सभी को टिकाऊ मास्क दिये गये। संचालन कोषाध्यक्ष डॉ. मनमोहन मनु ने कुशलता पूर्वक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *