कोंच -सड़को पर लगे मिट्टी औऱ मोरम के ढेर, किसी को परवाह नहीं, रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

कोंच। नगर की सड़कों पर गिट्टी-मौरंग के ढेर लगे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं प्रशासन कार्रवाई करने की बजाय चुपचाप बैठे हैं। अतिक्रमणकारियों के बुलंद हौसलों की वजह से ही सड़कें दिन-ब-दिन संकरी होती जा रही है। इससे हादसों की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
नगर के मुख्य कोंच चौराहे के पंचानम तक, उरई रोड़ पर कैलिया मार्ग पर चुंगी पर आगे तक सड़क के दोनों ओर अवैध तरीके से मौरंग, गिट्टी, ईंटों के ढेर लगे हैं। यहां का फुटपाथ भी अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है।
सड़कों के दोनों ओर किए गए इन कब्जों से आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई बार यहां दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं फिर भी इस समस्या से निजात के प्रयास नहीं किए जा रहे। कुछ दबंगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर मौरंग डाल दी है। हैरानी की बात ये है कि सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन और पुलिस पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *