गरिमा के सपनों को मिला संबल, सामाजिक सहयोग से सजी खुशियों की डोली

गरिमा के सपनों को मिला संबल, सामाजिक सहयोग से सजी खुशियों की डोली

झाँसी। सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए जनपद के समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग प्रदान कर मानवीय संवेदनाओं को साकार किया। नई बस्ती, सिया की मस्जिद के पीछे निवासी गरिमा पवार, पिता स्व. लेखपाल पवार एवं माता अर्चना पवार के विवाह अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी द्वारा वधु को आशीर्वाद स्वरूप फुल साइज ट्रॉली बैग, साड़ी, पर्स, कलश, किचन सेट सहित अन्य उपयोगी उपहार भेंट किए गए।

यह सहयोग केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक परिवार को भावनात्मक संबल भी प्रदान किया, जिससे विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर खुशियों का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सहयोग का सुंदर दृश्य देखने को मिला। इस दौरान ऐश्वर्य सरावगी, संदीप नामदेव, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सिद्धांत गुप्ता, शुभांशु वर्मा, बसंत गुप्ता, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, सुशांत गुप्ता, मास्टर मुन्नालाल, अर्चना, कृष्णा, कमलेश, अभिषेक, शनि, राज बहादुर सिंह परिहार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं तथा यह संदेश देते हैं कि जरूरत के समय समाज एक परिवार की तरह साथ खड़ा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *