Headlines

*चालीहा महोत्सव में भक्ति की बही अविरल धारा, भव्य भजन संध्या एवं संत सत्संग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर*

*चालीहा महोत्सव में भक्ति की बही अविरल धारा, भव्य भजन संध्या एवं संत सत्संग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर*

झांसी। पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के तत्वावधान में पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत भवन, रानीमहल स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में आयोजित 26वें पवित्र 40 दिवसीय भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत महोत्सव के अंतर्गत भव्य भजन संध्या एवं संत सत्संग का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्री झूलेलाल जी का पूजन-अर्चन किया तथा भजन एवं सत्संग का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री झूलेलाल जी के दीप प्रज्ज्वलन, पूजन, पल्लव एवं अरदास से हुआ। इसके पश्चात सुप्रसिद्ध भजन गायक आकाश लक्षकार, रवि खेमचंदानी, सिमरन खेमचंदानी एवं जानवी आहूजा ने भगवान झूलेलाल जी की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भक्तिमय संगीत की स्वर लहरियों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए जय झूलेलाल के जयघोष करते रहे। भक्ति और संगीत के अद्भुत संगम ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई।

इस अवसर पर हिंगलाज माता मंदिर, अजमेर से पधारे पूज्य संत श्री घनश्याम दास जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी सत्संग में भगवान श्री झूलेलाल जी के जीवन, सेवा, त्याग, सद्भाव, मानवता एवं धर्म के मूल संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संस्कार और सेवा भावना में निहित है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रेम, भाईचारे और धार्मिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। संत श्री के प्रेरणादायी उद्बोधन से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।

पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष हरीश हासानी ने कहा कि चालीहा महोत्सव सिंधी समाज की आस्था, संस्कृति और परंपरा का जीवंत स्वरूप है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के अध्यक्ष आकाश खियानी ने कहा कि भगवान झूलेलाल का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रेम, शांति, सेवा और भाईचारे का संदेश है तथा ऐसे आयोजन समाज की सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ बनाते हैं।

मीडिया प्रभारी दिनेश कोडवानी ने कहा कि चालीहा महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने, युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने तथा भगवान झूलेलाल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव के शेष कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
इस अवसर पर समाज के पुरोहित पंडित कपिल शर्मा, हरीश हासानी, आकाश खियानी, दिनेश कोडवानी,
राम आहूजा, चंद्रप्रकाश नैनवानी, बसंत रंगलानी, जयकिशन फबयानी, अमित खियानी, अजय कुकरेजा, महेश पवानी, राजकुमार बसरानी, धीरज कुकरेजा, रोहित अशवानी, दीपक बचवानी, नितेश रंगलानी, जतिन बचवानी, नरेन्द्र गंगवानी, चंदू कोडवानी, वासुदेव वाधवा हीरा कोडवानी, दीपक चंद्रानी, जगदीश सुंदरानी, भूषण आनंदानी, दीपक आहूजा, कमल हिरवानी, अक्षय हिरवानी, कमल तोलानी, राकेश चंचलानी, रवि हेमलानी, त्रिलोक लालवानी, मनोहर लाल केवलरमानी, लक्ष्मण दास रमानी सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महिला शक्ति की ओर से बबीता हासानी, हर्षा कोडवानी, महक खियानी, हिना कुकरेजा, अंजू पवानी, गुरप्रीत अशवानी, माही हासानी, वंशिका कुकरेजा, जानवी आहूजा, नीलू गोदवानी, कुमकुम, हर्षा चंदू कोडवानी, आरना कुकरेजा, अंजली बचवानी, हर्षा बचवानी,
वंदना पंजवानी, ममता माखीजा, अंजली माखीजा, योगिता अश्वनी, रेखा भम्भानी, लक्ष्मी हेमलानी, कौशल्या कुकरेजा, पुष्पा गेमलानी, कशिश गेमलानी, नव्या कुकरेजा, मुस्कान सिंहवानी, कविता सिंहवानी, सुहानी खियानी, अनु हीरवानी, बबीता बसरानी, वर्षा फबयानी, सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

आए हुए अतिथियों का स्वागत बबीता हासानी एवं हर्षा कोडवानी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश कोडवानी के नेतृत्व में किया गया तथा अंत में हरीश हासानी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने गुरु के अटूट लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।

*मीडिया प्रभारी*
*दिनेश कोडवानी*
*पूज्य सेंट्रल सिन्धी पंचायत झांसी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *