जागरूकता की अनोखी पहल: मणिकर्णिका वूमेंस क्लब ने छात्राओं को वितरित किए सेनेटरी पैड

जागरूकता की अनोखी पहल: मणिकर्णिका वूमेंस क्लब ने छात्राओं को वितरित किए सेनेटरी पैड

झाँसी। मणिकर्णिका वूमेंस क्लब की ओर से गुरुवार को पंडित कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज में सेनेटरी पैड डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के समय साफ-सफाई बनाए रखने, नियमित रूप से सेनेटरी पैड बदलने तथा उपयोग किए गए सेनेटरी पैड को सही तरीके से डिस्पोज़ करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। क्लब की सदस्यों ने छात्राओं को बताया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में चार्टर्ड प्रेसिडेंट सपना सरावगी, प्रेसीडेंट ओमनी राय, वाइस प्रेसिडेंट नूपुर अग्रवाल, ट्रेजरर तमन्ना राय, सेक्रेटरी संयुक्ता शर्मा, पास्ट प्रेसिडेंट नेहा तिवारी एवं सीनियर मेंबर मोनिका कोचर उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *