झाँसी जिला प्रशासन ने नगर विधायक रवि शर्मा के साथ कथा स्थल का किया निरीक्षण

झाँसी महानगर में आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने जा रहे दो विशाल धार्मिक आयोजनों को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। परम पूज्य श्री प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन दिनांक 04 दिसंबर से 10 दिसंबर 2026 तक तथा पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से श्री हनुमंत कथा का आयोजन दिनांक 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2026 तक राधिका ऑर्किड के सामने, कानपुर रोड, झाँसी पर किया जाएगा। इन दोनों धार्मिक आयोजनों में झाँसी जनपद के समीपस्थ जिलां से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं विशिष्ट अतिथियों के सम्मिलित होने की संभावना को देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 12 नवंबर 2026 को कथा स्थल राधिका ऑर्किड के सामने, कानपुर रोड, झाँसी में जिलाधिकारी झाँसी एवं मुख्य विकास अधिकारी झाँसी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने नगर विधायक श्री रवि शर्मा के साथ आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कथा स्थल की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के आवागमन, वाहनों की पार्किंग, यातायात नियंत्रण, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
आयोजन में देशभर से आने वाले विशिष्ट अतिथियों (वीआईपी) की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ लाखों की संख्या में संभावित श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित किया जाए, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और संपूर्ण आयोजन सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी झाँसी, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, नगर मजिस्ट्रेट, एडीएम, नगर निगम के अधिकारी, एसपी सिटी, सीओ सिटी, परियोजना निदेशक एनएचएआई, विद्युत विभाग, जल निगम, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), यातायात प्रभारी एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर विधायक श्री रवि शर्मा ने सभी अधिकारियों के साथ आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झाँसी की पावन धरती पर इतने बड़े धार्मिक आयोजनों का होना हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। इन आयोजनों में झाँसी एवं आस पास के जनपदां से विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु झाँसी पहुंचेंगे। ऐसे में हमारा प्रयास होना चाहिए कि श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों तथा आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ संपन्न हो।
निरीक्षण के उपरांत नगर विधायक श्री रवि शर्मा ने झाँसी नगर से बड़ी संख्या में पहुंचे गणमान्य नागरिकों, धर्मप्रेमियों एवं सम्मानित लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में दोनों धार्मिक आयोजनों को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के दायित्व अलग-अलग लोगों एवं समितियों को सौंपने, श्रद्धालुओं की सेवा-सुविधा सुनिश्चित करने तथा जनसहभागिता के माध्यम से आयोजन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
नगर विधायक श्री रवि शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि वे इस पुनीत धार्मिक आयोजन को अपना आयोजन मानते हुए पूरे समर्पण, सहयोग एवं सेवाभाव के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि झाँसी में होने वाले इन दोनों विशाल धार्मिक आयोजनों को यादगार बनाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों का सामूहिक सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों ने आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। समस्त उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर इन दोनों धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने तथा झाँसी महानगर की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
जिला प्रशासन के निरीक्षण के उपरांत आयोजित बैठक में मुख्य रूप से ज्योतिषाचार्य श्री हरिओम थापक, संजय पटवारी, आनंद अग्रवाल, पंकज दुबे, मंडल अध्यक्ष निर्मल कुशवाहा, दिलीप पुरी, सभासद मुकेश सोनी, महेन्द्र ग्वाला, बालजी गुर्जर, देवेन्द्र दुबे, सोनू यादव, अमित चिरवारिया, पंकज शुक्ला, डॉ0 अभिषेक गोस्वामी, अनूप करौसिया, सुमित नाहर, धीरज गोस्वामी, सौरभ वाजपेयी, भंवर सिंह राजपूत, आदर्श राय, मनोनीत सभासद कुसुम कुशवाहा, राजू व्यास, सियाशरण चतुर्वेदी, अरूण साहू, अभिषेक जैन, डॉ0 आशीष तिवारी, अंकित साहू, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरजा गुप्ता, मुदगिल बहन जी, श्वेता पाराशर, अनिल खरे, अवधेश निरंजन, मीनू सोनी, संगीता जोशी, प्रवीण वाजपेयी, अशोक द्विवेदी, आमोद जैन, नीलेश द्विवेदी, अमित भार्गव, अनुसूचित जाति मोर्चा अमित खटीक, डॉ0 प्रशांत रिछारिया, नीरज दुबे, आकाश वर्मा, अमर सिद्व, बंटी गुर्जर, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोरी रायकवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र राय, ओमी साहू, सुनील जैन, सौरभ पांचाल, सलिल तिवारी, कम्मू तिवारी, रामबहादुर त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *